यह हर भारतीय के सपनों को पूरा करने वाला बजट- पीएम मोदी ने की निर्मला सीतारमण की तारीफ
पीएम ने की बजट की तारीफ
पीएम मोदी ने कहा, ‘आज भारत के विकास यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। ये 140 करोड़ भारतीयों के आकांक्षाओं का बजट है, ये हर भारतीय के सपनों को पूरा करने वाला बजट है। हमने कई सेक्टर युवाओं के लिए खोल दिए हैं। ये विकसित भारत के मिशन को ड्राइव करने वाला है।’
देश के एससी, एसटी, और महिला… जो नए उद्यमी बनना चाहते हैं, उनके लिए बिना गारंटी के 2 करोड़ रुपये तक के लोन की योजना भी लाई गई है। इस बजट में न्यू एज इकोनॉमी को ध्यान में रखते हुए गिग वर्कर्स के लिए बहुत बड़ी घोषणा की गई है। पहली बार गिग वर्कर्स का ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया जाएगा और फिर उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।
– पीएम मोदी
नड्डा और शाह ने भी सराहा
गृह मंत्री अमित शाह ने भी बजट की तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘बजट-2025 विकसित और हर क्षेत्र में श्रेष्ठ भारत के निर्माण की दिशा में मोदी सरकार की दूरदर्शिता का ब्लूप्रिंट है। किसान, गरीब, मध्यम वर्ग, महिला और बच्चों की शिक्षा, पोषण व स्वास्थ्य से लेकर Start Up, इनोवेशन और इन्वे्स्टमेंट तक, हर क्षेत्र को समाहित करता यह बजट मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप है।


Hello tto evwry one, thee contentts existingg aat this sie arre actualky aawesome forr peope knowledge, well,
kep up thee ice worrk fellows. xnxx