सीएम धामी से मिले भारतीय प्रशासनिक व पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी
देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नववर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस संधु के नेतृत्व में भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों तथा पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के साथ भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों ने भेंट की। सभी ने मुख्यमंत्री को नववर्ष की शुभकामनायें दी तथा मुख्यमंत्री के दीर्घ जीवन की कामना की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सभी को नववर्ष की बधाई दी तथा कामना की कि नववर्ष में सभी की नई ऊर्जा के साथ प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ेगा।इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, श्री आनंदबर्द्धन, डीजीपी श्री अशोक कुमार सहित वरिष्ठ आईएएस एवं आईपीएस अधिकारी उपस्थित रहे।


Thanks for sharing this! I really enjoyed how you approached “सीएम धामी से मिले भारतीय प्रशासनिक व पुलिस
सेवा के वरिष्ठ अधिकारी – Ranbheri” — you
don’t often find such a practical perspective.
These days I’m reading up on online platforms too, so I started a resource over here:
əlavə marketlərlə mərclər Keep it
up!