पाकिस्तान से तनाव के बीच PM मोदी का रूस दौरा रद्द
मॉस्को। पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान से तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रूस दौरा रद हो गया है। पीएम मोदी 9 मई को मॉस्को में आयोजित विजय दिवस समारोह में शामिल नहीं होंगे। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने ये जानकारी दी है।

