नए साल के जश्न को फीका करेगी कड़ाके की ठंड, बढ़ेगा कोहरा और सर्दी
दिल्ली। उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में सर्दी की ठिठुरन कई दिनों से बनी हुई है। गुरुवार को नम हवा के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर में ठंड से थोड़ी राहत मिली। इस कारण से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई और सर्दी में भी गर्मी का अहसास हुआ। वहीं, शुक्रवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में कोहरा नजर आया। दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री तक रहने की संभावना है।
दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 23.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बीते कई दिनों से न्यूनतम तापमान छह डिग्री से नीचे और अधिकतम तापमान 20 डिग्री के आसपास चल रहा था। इस कारण से दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही थी, लेकिन बुधवार से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हुई थी और ठंड से राहत मिली।


Thank you for writing this up! I really appreciated how you approached “नए साल के
जश्न को फीका करेगी कड़ाके की ठंड, बढ़ेगा
कोहरा और सर्दी – Ranbheri” — you don’t often find this kind of well-structured perspective.
Lately I’ve been digging into similar subjects myself, so
I started a resource here: Neon54 σε Android και iPhone Great work!