Uttarakhand

कड़ाके की ठंड से होगी नए साल की शुरुआत, लोगों को जबरदस्त ठंडक का सामना करना होगा

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम का मिजाज अगले एक दो दिन में फिर बदलने वाला है। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर में बारिश के साथ ही बर्फबारी की सभावना है।

मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के मैदानी इलाकों में अगले एक दो दिन के भीतर न्यूनतम तापमान के चार डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। ऐेसे में लोगों को जबरदस्त ठंडक का सामना करना होगा।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के अगले 24 घंटे में पूरी तरह सक्रिय होने की संभावना है। राजधानी दून में आज हल्की धूप खिली तो प्रदेाश के कई इलाकों में हल्का कोहरा छाया हुआ है। वहीं दून में अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री रहने की संभावना है।

2 thoughts on “कड़ाके की ठंड से होगी नए साल की शुरुआत, लोगों को जबरदस्त ठंडक का सामना करना होगा”

  • Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.

  • Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *