Business

2047 तक भारत होगा 40 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी, इन 5 सेक्टर्स पर कंपनी का फोकस: मुकेश अंबानी

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा है कि अगले 25 साल भारत के 5,000 साल पुराने इतिहास में परिवर्तनकारी होने जा रहे हैं। रिलायंस परिवार दिवस समारोह 2022 में बोलते हुए मुकेश अंबानी ने कहा है कि हम अपनी स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष 2047 तक स्थायी और स्थिर तरीके से 40 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकते हैं।

मुकेश अंबानी ने कहा है कि हम ऐसे समय में जी रहे हैं जब दुनिया 21वीं सदी को ‘भारत की सदी’ के रूप में देखने लगी है। यह ऐसा समय है जब भारत तीन गुना आर्थिक विकास हासिल करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि यह लक्ष्य यथार्थवादी और हासिल करने योग्य है, क्योंकि भारत को युवाओं के साथ, परिपक्व लोकतंत्र और प्रौद्योगिकी की नई शक्ति प्राप्त है।

नए युग में भारत का प्रवेश

मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत ने बिखराव और व्यापक गरीबी का युग देखा है। भारत समावेशी विकास की तरह बढ़ रहा है। यहां समृद्धि है, अवसरों की भरमार है। वह दिन दूर नहीं, जब 1.4 अरब भारतीयों का जीवन बदलने वाला है। भारतीय बेहतर जीवन या क्वालिटी लाइफ के नए युग में प्रवेश करेंगे। रिलायंस परिवार दिवस समारोह 2022 में मुकेश अंबानी ने यह भी कहा कि जल्द ही दुनिया शाइनिंग इंडिया का परचम लहराता हुआ देखेगी।

2 thoughts on “2047 तक भारत होगा 40 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी, इन 5 सेक्टर्स पर कंपनी का फोकस: मुकेश अंबानी”

  • Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *