Sports

पुणे में बराबरी पर हैं भारत-श्रीलंका, जानिए MCA स्टेडियम में दोनों टीमों के 10 दिलचस्प आंकड़े

नई दिल्‍ली। भारत और श्रीलंका के बीच आज पुणे के महाराष्‍ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्‍टेडियम पर दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा। हार्दिक पांड्या के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम ने पहला मुकाबला 2 रन के करीबी अंतर से जीतकर तीन टी20 इंटरनेशनल मैचोंं की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है।

टीम इंडिया ने मंगलवार को मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम पर खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में पहले बल्‍लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 162 रन बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम आखिरी गेंद पर 160 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। दासुन शनाका के नेतृत्‍व वाली श्रीलंकाई टीम दूसरा मुकाबला जीतकर सीरीज बराबर करना चाहेगी। वहीं भारतीय टीम सीरीज अपने कब्‍जे में करने के इरादे से मैदान संभालेगी। ऐसे में यह जानना जरुरी हो जाता है कि पुणे की पिच किस तरह बर्ताव करेगी और यहां का मौसम क्‍या बयां कर रहा है

एमसीए स्‍टेडियम की पिच पर हमेशा से बल्‍लेबाजों का बोलबाला देखने को मिला है। इस पिच पर काली मिट्टी का उपयोग हुआ है, जिससे उछाल मिलता है। यहां की पिच सपाट है तो बल्‍लेबाजों की मौज रहने वाली है। हालांकि, नई गेंद से तेज गेंदबाज कुछ परेशान करने में कामयाब रह सकते हैं। यहां पहली पारी का औसतन स्‍कोर 171 रन है, जिससे साबित होता है कि बल्‍लेबाजों के लिए पिच आसान रहने वाली है।

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच गुरुवार शाम 7 बजे से शुरू होगा। मैच का टॉस आधे घंटे पहले होगा। पुणे का मौसम साफ है, लिहाजा फैंस को पूरे मैच का एक्‍शन देखने को मिल पाएगा। पुणे में शाम के समय तापमान 27 डिग्री सेलसियस रहने की उम्‍मीद है। यहां नमी 44 प्रतिशत रहेगी जबकि हवा 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की उम्‍मीद है। पुणे में बारिश की खलल नहीं पड़ेगी तो मुकाबला रोमांचक होने की उम्‍मीद है।

One thought on “पुणे में बराबरी पर हैं भारत-श्रीलंका, जानिए MCA स्टेडियम में दोनों टीमों के 10 दिलचस्प आंकड़े”

  • Thanks for writing this up! I honestly enjoyed how you covered “पुणे में बराबरी पर
    हैं भारत-श्रीलंका, जानिए MCA
    स्टेडियम में दोनों टीमों
    के 10 दिलचस्प आंकड़े – Ranbheri” —
    you don’t often find this kind of well-structured explanation. I’ve
    been reading up on similar subjects myself,
    so I started a resource here: mad casino jeux à 1 centime,
    Spencer, Looking
    forward to more!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *