संविधान की किताब हाथ में पकड़कर, भाई राहुल के अंदाज में प्रियंका गांधी ने ली शपथ
संसद के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है। सत्र की शुरुआत काफी हंगामेदार रही है। विपक्ष ने पिछले दो दिनों से अदाणी और मणिपुर मुद्दे पर जमकर बवाल काटा है। इस बीच आज कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने लोक सभा में संसद सदस्यता की शपथ ली।

