National

AAP सांसद संजीव अरोड़ा के घर ED की छापेमारी, पार्टी भड़की, सिसोदिया-संजय सिंह ने BJP को घेरा

 नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के घर सोमवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी हुई। आप नेता मनीष सिसोदिया ने इसकी जानकारी दी है। बता दें, संजीव अरोड़ा पंजाब से आप के राज्यसभा सांसद हैं।

मनीष सिसोदिया ने एक्स पर पोस्ट किया- आज फिर मोदीजी ने अपने तोता मैना को खुला छोड़ दिया है। आज सुबह से आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजीव अरोड़ा जी के घर ED वाले रेड कर रहे है। पिछले दो सालों मैं इन्होंने अरविंद केजरीवाल के घर रेड कर लिया, मेरे घर रेड कर दिया, संजय सिंह के घर रेड दिया, सत्येंद्र जैन के घर रेड कर दिया। कहीं भी कुछ भी नहीं मिला। लेकिन पूरी शिद्दत से मोदीजी की एजेंसियां लगी हुई है एक के बाद एक फर्जी केस बनाने में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *