जोशीमठ में हो रहे भूधंसाव के मामले में मुख्यमंत्री धामी ने जिलाधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी
देहरादून: जोशीमठ में हो रहे भूधंसाव के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली के जिलाधिकारी से विशेषज्ञ कमेटी की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
साथ ही निर्देश दिए हैं कि प्रभावित नागरिकों की यथासंभव मदद की जाए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने रविवार को मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात के बाद मीडिया से यह जानकारी साझा की। भट्ट के अनुसार मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि रिपोर्ट मिलने पर बिना देरी के उचित कार्रवाई की जाएगी।
जोशीमठ में भूधंसाव की समस्या के संबंध में विस्तार से चर्चा की
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट के अनुसार मुख्यमंत्री से मुलाकात में उन्होंने जोशीमठ में भूधंसाव की समस्या के संबंध में विस्तार से चर्चा की।
साथ ही भूधंसाव के कारण भवनों में दरारें पडऩे की वर्तमान व पूर्ववर्ती घटनाओं के बारे में बताया। उन्होंने प्रभावितों को अधिक से अधिक मदद व राहत पहुंचाने और समस्या के समाधान के लिए विस्तृत नीति बनाने का आग्रह मुख्यमंत्री से किया।
भट्ट ने बताया कि चर्चा के उपरांत मुख्यमंत्री धामी ने चमोली के जिलाधिकारी से फोन पर वार्ता कर विशेषज्ञ कमेटी की विस्तृत रिपोर्ट भेजने और प्रभावितों को सभी संभव राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
साथ ही कहा कि रिपोर्ट के आधार पर प्रभावितों का जोशीमठ अथवा अन्यत्र स्थान पर पुनर्वास या फिर कोई अन्य उपाय, जो भी बेहतर होगा उस पर अमल किया जाएगा।


Thanks for sharing this! I really appreciated the way you explained “जोशीमठ में हो रहे भूधंसाव के मामले में मुख्यमंत्री धामी ने जिलाधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी – Ranbheri” — it’s rare to see
this kind of clear take. I’ve been reading up on this topic as well, and
I keep a resource here: Perabet Türkiye sayfası Looking
forward to more!