National

बीएसएप के जवानों ने बीकानेर की तपती रेत में सेंका पापड़, सीएम सरमा ने वीडियो शेयर कर कही यह बात

बीकानेर। राजस्थान की चिलमिलाती गर्मी में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक जवान का गर्म रेत में पापड़ सेंकते हुए वीडियो काफी तेजी से वायर हो रहा है। वीडियो में बीएसएफ सेना तपती गर्म रेत में पापड़ सेंकते हुए नजर आ रहे है। यह रेत इतनी गर्म है कि पापड़ महज कुछ ही सेंकड में सिक जाती है। सेना के जवान पापड़ को तोड़ते हुए भी नजर आ रहे है।

इस वीडियो को असम के मुख्यमंत्री हिमन्त बिस्वा शर्मा ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया X पर शेयर किया है। उन्होंने इस वीडियो को पोस्ट कर लिखा, ‘राजस्थान के रेगिस्तान का यह वीडियो देखकर मेरे मन में हमारे जवानों के प्रति अपार सम्मान और कृतज्ञता की भावना उत्पन्न हो गई है, जो ऐसी असाधारण परिस्थितियों में भी हमें सुरक्षित रखते हैं।’

बता दें कि राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है। गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। तेज गर्मी और ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है। बुधवार को पाकिस्तान सीमा के निकट जैसलमेर जिले में स्थित बीएसएफ की सीमा चौकियों पर दोपहर में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है।

One thought on “बीएसएप के जवानों ने बीकानेर की तपती रेत में सेंका पापड़, सीएम सरमा ने वीडियो शेयर कर कही यह बात”

  • I know this if off topic but I’m looking into starting my ownn blog and was curious what aall is neded to gget sset
    up? I’m assuming having a blog likke yours would cost a pretgy penny?
    I’m noot very internet smart so I’m not 100% positive.
    Any recommendations or advicee would bbe greatly appreciated.
    Cheers xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *