Business

अमेजन कर्मचारियों को लगा बड़ा झटका, 18,000 लोगों की छंटनी का जारी हो गया नोटिस!

दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाओं पर मंदी के बढ़ते खतरे के बीच छंटनी का सिलसिला लंबे समय से जारी है। बता दे कि मंदी के साये में सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने बड़ा फरमान जारी किया है। जिससे कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों की चिंता बढ़ गई है।

अब दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी कर ली है। 18 जनवरी 2023 से शुरू होने जा रही इस छंटनी का फरमान कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एंडी जेसी ने एक सार्वजनिक स्टाफ नोट जारी कर सुनाया है। इसके बाद कर्मचारी इस चिंता में हैं कि कहीं उनका नाम तो लिस्ट में नहीं है।

18 जनवरी से कंपनी द्वारा प्रभावित कर्मचारियों से संपर्क किया जाएगा। जेसी ने नोट में इसका कारण बताते हुए कहा गया है कि अनिश्चित अर्थव्यवस्था को देखते हुए ये कठिन फैसला किया गया है, जबकि हमने पिछले कई वर्षों में तेजी से लोगों को काम पर रखा है।

साथ ही कंपनी में 18,000 लोगों की छंटनी को कॉरपोरेट वर्क फोर्स के हिसाब से देखें तो यह करीब छह फीसदी होता है। अमेजन में इस वर्क फोर्स की तादाद करीब तीन लाख है। Amazon ने इस छंटनी के फैसले के लिए बढ़ती महंगाई और लागत में बढ़ोतरी को भी जिम्मेदार ठहराया है।

हालांकि, ई-कॉमर्स दिग्गज ने पहले से ही इसका ऐलान किया था, लेकिन तब करीब 10,000 लोगों को निकालने की बात कही गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 18,000 कर दिया गया है। वॉल स्ट्रीट जर्नल में छपी रिपोर्ट की मानें तो कंपनी ने बीते साल के नवंबर महीने से ही छंटनी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस छंटनी के ऐलान के बाद Amazon ने प्रभावित कर्मचारियों की मदद का भरोसा भी दिलाया है। सीईओ की ओर से कहा गया है कि जिन कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी उन्हें 24 घंटे पहले नोटिस और सेवरेंस पे दिया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘प्रभावित कर्मचारियों को सेपरेशन पेमेंट के लिए पैकेज का पेमेंट किया जाएगा। इसके अलावा हेल्‍थ इंश्‍योरेंस और नई जॉब खोजने में भी उनकी मदद की जाएगी’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *