दिल्ली में पुरानी बसों पर प्रतिबंध,उत्तराखंड परिवहन निगम में 500 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद की मांग
दिल्ली में पुरानी बसों पर प्रतिबंध के कारण उत्तराखंड परिवहन निगम में 500 इलेक्ट्रिक बसों की मांग की गई है। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने निगम की वित्तीय स्थिति सुधारने के लिए यह मांग उठाई है। यूनियन के अनुसार इलेक्ट्रिक बसों से प्रतिदिन 10000 रुपये तक की बचत हो सकती है। उन्होंने वातानुकूलित बसों की संख्या बढ़ाने का भी सुझाव दिया ताकि यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा मिल सके।
उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी ने इस संबंध में निगम की प्रबंध निदेशक रीना जोशी को मांग पत्र भेजा है। पत्र में बताया गया कि वर्तमान में परिवहन निगम की वित्तीय स्थिति खराब चल रही है। कर्मचारियों के अनेक देयक लंबित हैं और समय से वेतन तक नहीं मिल रहा।
ऐसे में कर्मचारी यूनियन ने सुझाव देते हुए परिवहन निगम बस बेडे में 500 इलेक्ट्रिक बसें शामिल करने की मांग की है। यूनियन के अनुसार डीजल बसों को प्रतिदिन तकरीबन 500 किमी संचालन किया जाए और इसकी तुलना में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाए तो दस हजार रुपये प्रतिदिन की बचत संभव है। यानी, एक बस पर ढाई लाख रुपये प्रतिमाह और 30 लाख रुपये वार्षिक संचालन की बचत आ सकती है।

I know thyis wweb page offewrs quality dependen articles and otther stuff, iis there anyy other site hich givers hese
kinds oof data inn quality? xnxx