2023 में 20 हजार युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरीः धन सिंह रावत
हल्द्वानी।मंत्री धन सिंह रावत ने हल्द्वानी में कहा कि 2023 में 20 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी मिलेगी। इसके अलावा सरकार का लक्ष्य है कि 2023 में हर बच्चे को अच्छी शिक्षा प्राप्त हो।इसके अलावा 2024 तक सरकार प्रदेश को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य बनाए हुए है।
मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि नए साल में सरकार कई ऐसे बेहतर काम करने जा रही है जिससे कि आम जनता उससे लाभान्वित होंगे। गौरतलब है कि धन सिंह रावत तीन दिवसीय हल्द्वानी दौरे पर पहुंचे हैं. जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पहुंच कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर प्रदेशवासियों को नए वर्ष की शुभकामनाएं दी है।
उत्तराखंड के स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत नए साल के मौके पर हल्द्वानी पहुंचे।जहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने पूरे प्रदेश वासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी।मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि नए साल में सरकार जनता के लिए कई योजनाओं को लेकर आ रही है। इससे उत्तराखंड का विकास होगा। उन्होंने कहा कि 2023 में सरकार का लक्ष्य है कि हर बच्चे को अच्छी शिक्षा प्राप्त हो सके। इसके अलावा सरकार बेरोजगारों के लिए रोजगार का द्वार खोलने जा रही है।


Thanks for putting this together! I really appreciated the way you
covered “2023 में 20 हजार युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरीः धन सिंह रावत – Ranbheri”
— you don’t often find such a well-structured explanation. Lately I’ve been reading
up on online platforms as well, so I started a small guide
here: Mostbet icmalına keçin Great work!