Uttarakhand

कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रदेश के सभी स्कूलों में छात्र-छात्राओं और शिक्षक-कर्मचारियों का मास्क पहनना हुआ अनिवार्य

देहरादून। उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में छात्र-छात्राओं और शिक्षक-कर्मचारियों को मास्क पहनकर आना अनिवार्य होगा। इस आशय का आदेश मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. मुकुल कुमार सती ने देहरादून जिले के सभी सरकारी, निजी और अशासकीय स्कूलों के प्रधानाचार्यों को जारी किया है।

साथ ही महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा के साथ-साथ देहरादून के जिलाधिकारी, सीएमओ और सभी खंड शिक्षा अधिकारियों व मंडलीय अपर निदेशक को भी इस संबंध में कार्यवाही के लिए पत्र भेजा है।

स्कूलों के प्रधानाचार्यों को भेजे गए पत्र में मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कहा है कि कोरोना संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए स्कूलों में थर्मल स्कैनिंग और सैनिटाइजर की व्यवस्था की जाए। साथ ही स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएं।

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से जारी एसओपी का पालन हर हाल में सुनिश्चित कराया जाए। पत्र में उन्होंने केंद्र सरकार और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के पत्र का हवाला दिया है जिसमें सर्दी बढ़ने के साथ देश में कोरोना संक्रमण बढ़ने की आशंका जताई गई है।

One thought on “कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रदेश के सभी स्कूलों में छात्र-छात्राओं और शिक्षक-कर्मचारियों का मास्क पहनना हुआ अनिवार्य”

  • Thank you for sharing this! I honestly appreciated how you broke down “कोरोना के
    बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रदेश के सभी स्कूलों में छात्र-छात्राओं और शिक्षक-कर्मचारियों का
    मास्क पहनना हुआ अनिवार्य – Ranbheri” — you
    don’t often find such a practical explanation. These days I’m collecting notes about this
    topic as well, and I keep a resource over here: Melbet rasmiy hamkor sayti Great work!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *