सर्दी के और सितम के लिए हो जाइए तैयार, कोहरा और बर्फीली हवा से नहीं मिलेगी निजात
उत्तर प्रदेश। बर्फीली हवाओं ने उत्तर प्रदेश को भी गलन भरी ठंड से बेहाल करना शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटे में तमाम शहरों में अधिकतम और न्यूनतम पारे में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है।प्रदेश में अयोध्या सबसे ठंडा रहा। यहां मंगलवार को न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से करीब 2.7 डिग्री सेल्सियस कम है। राजधानी लखनऊ में भी बर्फीली ठंड ने दस्तक दी है।
दिन का न्यूनतम पारा 6.6 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम लुढ़का, ये 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अमेठी के फुर्सतगंज में न्यूनतम तापमान 5.4, बाराबंकी में 6.4, बहराइच में 8 और गोंडा में 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिमी यूपी, पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान व दिल्ली में अगले 24 घंटे के दौरान कड़ाके की ठंड पड़ेगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि इस दौरान कहीं घना तो कहीं बेहद घना कोहरा छाया रहेगा। तीन-चार दिन बाद ही शीतलहर व कोहरे से कुछ राहत मिल सकती है। राजस्थान के चुरू में न्यूनतम तापमान मंगलवार को 0.5 डिग्री रहा। सोमवार को यहां तापमान शून्य डिग्री था।


Thank you for this post! I really enjoyed how you approached “सर्दी के और
सितम के लिए हो जाइए तैयार, कोहरा और बर्फीली हवा से नहीं मिलेगी निजात – Ranbheri” — it’s rare to see this kind of clear perspective.
Lately I’ve been reading up on this topic myself,
and I put together some notes over here: melbet download apk – fpcpca.net – Looking forward to more!