जम्मू जिले के सिधरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू
जम्मू जम्मू जिले के सिधरा इलाके में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई थी। इस मुठभेड़ के दौरान 4 आतंकियों के मारे जाने की सूचना मिल रही है। सुरक्षाबलों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। फिलहाल पुष्टि का इंतजार है। मिली जानकारी के अनुसार जिस ट्रक में आतंकी सवार होकर आए थे उसमें मुठभेड़ के दौरान आग लग गई।
एडीजीपी मुकेश सिंह ने कहा कि, जम्मू में सिधरा इलाके में हुई मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए हैं। 7 एके-47 राइफल, 3 पिस्टल समेत अन्य गोला-बारूद बरामद किया गया है। ट्रक मालिक की अभी पहचान नहीं हो पाई है, ट्रक जम्मू से श्रीनगर जा रहा था। अभी तलाश जारी है।
एक अधिकारी ने बताया कि सिधरा इलाके में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम द्वारा आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के आधार पर घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया था।
बता दें कि पहले धमाके की आवाज सुबह के 7:34 बजे सुनाई दी थी। वहीं, सूचना है कि आतंकी ट्रक में सवार थे।

Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks! https://www.binance.bh/es-MX/register?ref=GJY4VW8W
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks! https://www.binance.bh/register?ref=IHJUI7TF