कोरोना के ताजा आंकड़े जारी, कल की तुलना में आज अधिक मामले, विदेश से आए अब तक 41 लोग संक्रमित
चीन समेत कई देशों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में भारत सरकार भी इसको लेकर सतर्क है। एहतियात के तौर पर भारत के सभी एयरपोर्ट पर विदेश से आने वाले यात्रियों की रैपिड टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। रैपिड टेस्टिंग के दौरान कोरोना पॉजिटिव केस भी मिल रहे हैं।
चेन्नई एयरपोर्ट पर मिले दो संक्रमित
चेन्नई एयरपोर्ट पर बुधवार को दो कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। दोनों यात्री दुबई से यहां पहुंचे हैं। दोनों लोग अलनगुडी जिले के रहने वाले हैं। तमिलनाडु के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि राज्य की सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशाला में सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।
41 अंतरराष्ट्रीय यात्री मिले कोरोना पॉजिटिव
एक रिपोर्ट के अनुसार, 24 दिसंबर से अब तक 498 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के यात्रियों की टेस्टिंग की जा चुकी है। इस दौरान 1,780 सैंपल इकट्ठा किए गए हैं। इनमें से 41 यात्री कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब इन सभी सैंपल्स को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज दिया गया है।
बेंगलुरु एयरपोर्ट पर मिले 4 यात्री संक्रमित
बता दें कि कल यानी मंगलवार को कर्नाटक के बेंगलुरु में केंपेगौड़ा एयरपोर्ट पर चार विदेशी यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। यात्रियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें क्वारंटाइन कर दिया गया है।
बोधगया में 5 विदेशी श्रद्धालु Covid पॉजिटिव
वहीं, इससे पहले बिहार के बोधगया में 5 श्रद्धालुओं की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। दरअसल, एयरपोर्ट पर 33 विदेशियों की कोविड जांच कराई गई थी। इनमें से पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जबकि बाकी 28 की रिपोर्ट निगेटिव थी।
देशभर के सभी अस्पतालों में मॉक ड्रिल
देशभर के सभी अस्पतालों में कोरोना से निपटने की तैयारी को लेकर मंगलवार को मॉक ड्रिल की गई। पीएम मोदी की सलाह पर देशभर के विभिन्न अस्पतालों में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि मॉक ड्रिल से हमें ये जानने में मदद मिलेगी कि किस स्तर पर क्या कमी है और इन्हें हम समय रहते दुरुस्त कर लेंगे। मांडविया ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल का दौरा भी किया।
भारत में Coronavirus के 157 नए मामले
देश में मंगलवार को कोरोना के कुल 157 मामले दर्ज किए गए। वहीं, सक्रिय मामले घटकर अब 3,421 हो गए हैं। एक दिन पहले सक्रिय मामले 3,428 थे। इसके साथ ही दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.32 प्रतिशत दर्ज की गई जबकि साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 0.18 प्रतिशत रही। सक्रिय मामले अब कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत हैं।


Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good. https://www.binance.info/register?ref=JW3W4Y3A
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me. https://www.binance.bh/register?ref=QCGZMHR6