महाकुंभ में भगदड़ मामले पर राज्यसभा में विपक्ष ने किया हंगामा
क्या है विपक्ष की मांग?
विपक्ष का आरोप है कि यूपी की योगी सरकार मृतकों का सही आंकड़ा छिपा रही है और सरकार को मृतकों की पूरी लिस्ट जारी करना चाहिए। बता दे, राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ बजट सत्र की शुरुआत हुई थी।
लाइव अपडेट्स
लोकसभा में विपक्ष का हंगामा
गांधी परिवार और जोर्ज सोरोस के बीच संबंधों को उजागर करूंगा: निशिकांत दुबे
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, “मैं 10 सवाल उठाना चाहता हूं, लेकिन विपक्ष मुझे ऐसा करने नहीं दे रहा है। मैं गांधी परिवार और जॉर्ज सोरोस के बीच संबंधों को उजागर करूंगा। जॉर्ज सोरोस के बेटे की बांग्लादेश के सीईओ मोहम्मद यूनुस के साथ एक तस्वीर प्रकाशित हुई है और उनका बेटा 4 दिनों तक बांग्लादेश में रहा। उन्होंने बांग्लादेश को भारत में घुसपैठियों को भेजने और हमारे देश को विभाजित करने का केंद्र बना दिया है, मैं इसका पर्दाफाश करने जा रहा हूं।”
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने लोकसभा में दिया स्थगन प्रस्ताव
ये लोग महाकुंभ हादसे का इंतजार कर रहे थे: दिनेश शर्मा
भाजपा सांसद और यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, “ये लोग महाकुंभ में किसी घटना के होने का इंतजार कर रहे थे ताकि वे उस पर राजनीति कर सकें। वहां जो घटना हुई वह दुर्भाग्यपूर्ण है। इसकी जांच चल रही है। वहां 40 करोड़ से ज्यादा लोग आ रहे हैं और व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं। विपक्ष को ऐसी घटनाओं पर राजनीति करना बंद करना होगा।”
