Uttarakhand

यह हर भारतीय के सपनों को पूरा करने वाला बजट- पीएम मोदी ने की निर्मला सीतारमण की तारीफ

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारण ने आज लोकसभा में बजट पेश किया। बजट में इनकम टैक्स की सीमा को बढ़ाकर जहां मिडिल क्लास को राहत दी गई है, वहीं कई और बड़े एलान किए गए हैं।
वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने बजट पेश होने के बाद देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बजट में टूरिज्म पर ज्यादा जोर दिया गया है और यह भारत के सपने को पूरा करने वाला बजट है। उन्होंने कहा कि इससे मिडिल क्लास को बहुत फायदा मिलेगा।

पीएम ने की बजट की तारीफ

पीएम मोदी ने कहा, ‘आज भारत के विकास यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। ये 140 करोड़ भारतीयों के आकांक्षाओं का बजट है, ये हर भारतीय के सपनों को पूरा करने वाला बजट है। हमने कई सेक्टर युवाओं के लिए खोल दिए हैं। ये विकसित भारत ​के मिशन को ड्राइव करने वाला है।’ 

देश के एससी, एसटी, और महिला… जो नए उद्यमी बनना चाहते हैं, उनके लिए बिना गारंटी के 2 करोड़ रुपये तक के लोन की योजना भी लाई गई है। इस बजट में न्यू एज इकोनॉमी को ध्यान में रखते हुए गिग वर्कर्स के लिए बहुत बड़ी घोषणा की गई है। पहली बार गिग वर्कर्स का ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया जाएगा और फिर उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।

– पीएम मोदी

उन्होंने कहा कि ‘आमतौर पर बजट का फोकस इस बात पर रहता है कि सरकार का खजाना कैसे भरेगा, लेकिन ये बजट उससे बिलकुल उल्टा है। ये बजट, देश के नागरिकों की जेब कैसे भरेगा, देश के नागरिकों की बचत कैसे बढ़ेगी और देश के नागरिक विकास के भागीदार कैसे बनेंगे… ये बजट इसकी एक बहुत मजबूत नींव रखता है।’

नड्डा और शाह ने भी सराहा

गृह मंत्री अमित शाह ने भी बजट की तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘बजट-2025 विकसित और हर क्षेत्र में श्रेष्ठ भारत के निर्माण की दिशा में मोदी सरकार की दूरदर्शिता का ब्लूप्रिंट है। किसान, गरीब, मध्यम वर्ग, महिला और बच्चों की शिक्षा, पोषण व स्वास्थ्य से लेकर Start Up, इनोवेशन और इन्वे्स्टमेंट तक, हर क्षेत्र को समाहित करता यह बजट मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप है।

वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नेड्डा ने कहा, ‘यह आम बजट सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के नवनिर्माण को दिशा प्रदान करेगा। इसमें महिला, मजदूर, गरीब, किसान, युवा, व्यापारी, कृषि, मध्यमवर्गीय परिवारों को आर्थिक राहत, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ, उद्योग, निवेश और निर्यात समेत सभी क्षेत्रों का विशेष ध्यान रखा गया है।’

One thought on “यह हर भारतीय के सपनों को पूरा करने वाला बजट- पीएम मोदी ने की निर्मला सीतारमण की तारीफ”

  • Hello tto evwry one, thee contentts existingg aat this sie arre actualky aawesome forr peope knowledge, well,
    kep up thee ice worrk fellows. xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *