Business

आयकर विभाग द्वारा जारी नोटिस असली है या नहीं

कई करदाता के पास इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से नोटिस आ रहा है। वैसे तो इनकम टैक्स रिटर्न में कोई गलत जानकारी होती है तब विभाग द्वारा नोटिस भेजा जाता है। अगर आपके पास विभाग द्वारा कोई नोटिस आया है तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप आसानी से उसका जवाब दे सकते हैं।

कई करदाता नोटिस आने के बाद घबरा जाते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। आपको बता दें कि कई बार जालसाज भी धोखाधड़ी करने के लिए नकली आईटी नोटिस भेजते हैं। इसलिए हमें पहले इसकी जांच करनी चाहिए कि आईटी नोटिस असली है या फिर नकली।

ई-मेल आईडी चेक करें

आपको किस ई-मेल आईडी के जरिये नोटिस मिला है उसे अवश्य जांचे। आपको बता दें कि आयकर विभाग अपने आधिकारिक आईडी से नोटिस भेजता है। विभाग के ऑफिशियल आई-डी के अंत में  incometax.gov.in (उदाहरण के तौर पर intimations@cpc.incometax.gov.in) लिखा होता है।

ऑफिशियल वेबसाइट चेक करें

आप आयकर विभाग के ऑफिशियल वेबसाइट से भी नोटिस को वेरीफाई कर सकते हैं। जब आप वेबसाइट में लॉग-इन करेंगे तो आपको बाईं ओर ‘आईटीडी द्वारा जारी नोटिस/आदेश प्रमाणित करें” इस पर क्लिक करें। इसके बाद आपको स्क्रीन पर आसानी से चेक कर सकते हैं कि आपको जो नोटिस मिला है वो असली है या नकली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *