National

प्रधानमंत्री आवास पहुंचे वर्ल्ड चैंपियंस, पीएम मोदी से थोड़ी देर में मुलाकात करेगी भारतीय टीम

 नई दिल्ली। भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतकर आज यानी 4 जुलाई को बारबाडोस से दिल्ली पहुंच चुकी है। सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर टीम इंडिया लैंड होने के बाद होटल आईटीसी मौर्या में रुकी हुई है। कुछ देर भारतीय खिलाड़ी वहां आराम करेंगे और फिर सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ प्रधानमंत्री पीएम मोदी से 11 बजे मुलाकात करेंगे।

टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2024 में काफी शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से मात दी और 17 साल बाद टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। चैंपियन बनने के बाद बारबाडोस में आए चक्रवात की वजह से टीम वहीं फंस गई और फिर बीसीसीआई सचिव जय शाह ने स्पेशल चार्टर फ्लाइट के जरिए टीम इंडिया को दिल्ली के लिए रवाना किया। चैंपियन बनने के बाद दिल्ली पहुंची भारतीय टीम का आज सुबह एयरपोर्ट पर ही जोरों-शोरों के साथ स्वागत किया गया। फैंस टीम इंडिया के प्लेयर्स और ट्रॉफी की एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आए।

प्रधानमंत्री से मिलने पहुंचे वर्ल्ड चैंपियंस

भारतीय टीम प्रधानमंत्री आवास पहुंच चुकी है। अब थोड़ी देर में टीम इंडिया पीएम मोदी से मुलाकात करेगी।

होटल से पीएम हाउस के लिए भारतीय टीम हुई रवाना

भारतीय टीम आईटीसी मौर्या होटल से पीएम हाउस के लिए रवाना हो चुकी है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने खिलाड़ियों के बस में जाते हुए वीडियो शेयर की है।

पीएम मोदी से थोड़ी देर में मुलाकात करेगी भारतीय टीम

बीसीसीआई सचिव जय शाह, बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा पूरी टीम के साथ कुछ ही देर में आईटीसी मौर्या से पीएम मोदी से मुलाकात करने के लिए निकलेंगे।

सचिन तेंदुलकर के जबरा फैन ने भारत की जीत पर कहीं ये बात

भारतीय टीम के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के जबरा फैन सुधीर चौधरी ने एएनआई से बातचीत करते हुए कहां कि मैं भी टीम इंडिया के साथ ही वेस्टइंडीज से दिल्ली वापस आया हूं और टीम इंडिया ने जो कर दिखाया 2007 की जीत, मैंने भी इंटरव्यू में बोला था कि 2007 की जीत टीम इंडिया करेगी रिपीट और टीम इंडिया ने बारबाडोस की धरती पर टी20 विश्व कप की ट्रॉफी जीत ली। मुझे भी ट्रॉफी उठाने का सौभाग्य मिला। ये शंक नहीं ये है जंग ए एलान टीम इंडिया सबसे महान।

तेंदुलकर के जबरा फैन ने होटल में लहराया तिरंगा

विराट कोहली का परिवार होटल में आया

 विराट कोहली का परिवार भारतीय क्रिकेटर का स्‍वागत करने के लिए होटल आईटीसी मौया में मौजूद। वीडियो आया सामने।

भारतीय टीम का होटल में जोरदार स्‍वागत

 भारतीय टीम का होटल आईटीसी मौर्या में जोरदार स्‍वागत हुआ। भारतीय टीम के लिए होटल में विशेष केक तैयार किया गया था, जिस पर टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 ट्रॉफी बनी हुई थी। यहां देखें वीडियो।

भारतीय टीम के लिए फैंस का संदेश

 भारतीय फैंस का रिएक्‍शन तो सुनिए

भारतीय खिलाड़‍ियों की मस्‍ती

भारतीय खिलाड़ी इस समय उत्‍साह से भरे हुए हैं। बीसीसीआई ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें नजर आ रहा है कि कप्‍तान रोहित शर्मा सहित अन्‍य भारतीय खिलाड़ी ट्रॉफी के साथ जोशीले अंदाज में जश्‍न मना रहे हैं। आप भी इस वीडियो का लुत्‍फ उठाइए।

भारतीय टीम बारबाडोस से पहुंची वतन

भारतीय टीम आज यानी 4 जुलाई को सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली के एयरपोर्ट पहुंची, जहां टीम इंडिया के प्लेयर्स का भव्य स्वागत हुआ। इसके बाद भारतीय टीम दिल्ली के आईटीसी मौर्या होटल पहुंची, जहां प्लेयर्स कुछ देर आराम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *