National

महायुति की जीत के बाद महाराष्ट्र की महिलाओं को मिलेंगे 3000 रुपये?

महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन को 200 से ज्यादा सीटें मिलते दिख रही है। वहीं, एमवीए गठबंधन का 50 के करीब सीटों पर सूपड़ा साफ होता दिख रहा है। इस चुनाव नतीजे ने ज्यादातर राजनीतिक पंडितों को भी चौंका दिया। महायुति की इस प्रचंड जीत के पीछे कई वजह हैं।
इनमें सबसे बड़ी वजह से मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना बताई जा रही है। इस योजना के तहत राज्य की करीब 1 करोड़ महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये दिए जाते हैं। वहीं, महायुति गठबंधन ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि अगर उनकी सरकार सत्ता में आई तो यह राशि 1500 रुपये प्रति महीने से बढ़ाकर 3000 रुपये कर दिए जाएंगे। इस योजना के तहत 21 से 65 साल की उम्र की महिलाओं को 1500 रुपये दिए जाते हैं।

राज्य का खजाना भी खजाना भी जनता का ही: सीएम एकनाथ शिंदे

चुनाव प्रचार के दौरान सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा था,” वे लोग (MVA) उन लोगों की आलोचना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि राज्य सरकार खाली खजाना बताकर महिलाओं को राशि देने वाली योजना बंद कर देंगे, लेकिन विपक्ष को यह नहीं भूलना चाहिए कि यह खजाना भी जनता का ही है।

लाडकी बहिन योजना को लेकर फडणवीस ने कहा कि विपक्ष ने दावा किया था कि इस योजना से 10 प्रतिशत महिलाओं को भी लाभ नहीं मिलेगा, लेकिन 1.5 करोड़ महिलाओं ने इसका लाभ उठाया है। उन्होंने कहा, ‘महायुति सरकार ने महिलाओं को लड़की बहिन योजना दी है और उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित करेगी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *