उत्तराखंड शासन नए वित्तीय वर्ष मे कई IAS अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में कर सकता है फेरबदल
देहरादून।उत्तराखंड शासन नए वित्त वर्ष में कई आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर सकता है। हाल ही में पीसीएस से आईएएस बने अधिकारियों को जिलों की जिम्मेदारी दी जा सकती है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि उत्तराखंड पेयजल निगम को नया IAS एमडी मिल सकता है। उत्तराखंड शासन कई विभागीय सचिवों के भी कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर सकता है।गैरसैंण में ग्रीष्मकालीन विधानसभा सत्र खत्म होने के बाद उत्तराखंड शासन कई अधिकारी IAS अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर सकता है।
आपको बतां दे कई IAS अफसरों के पास दो से अधिक विभागों का जिम्मा है।आईएएस अधिकारियों के पास निगमों, बोर्डों व समितियों के प्रबंध निदेशक, सचिव व अध्यक्ष का जिम्मा है। प्रशासनिक मामलों के जानकारों के मुताबिक, कार्य का ज्यादा दबाव होने की वजह से शासकीय कामकाज प्रभावित होता है। साथ ही सभी विभागों पर बराबर फोकस नहीं हो पा रहा है।
