अगले कुछ घंटों में होगी भीषण बारिश, 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवाएं, मौसम विभाग ने जारी की बड़ी चेतावनी
नई दिल्ली। शनिवार को मौसम में फिर बदलाव होने की संभावना है। गरज के साथ बादल बनने, बिजली चमकने, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी आंधी चलने और हल्की बारिश की संभावना है।कई बार तूफान की रफ्तार 60 किलोमीटर तक जा सकती है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है। इसके बाद दो दिन सूखे रहने के बाद 27 मई से फिर तूफान और बारिश का पूर्वानुमान है।
इस बीच, शुक्रवार को दिनभर आसमान साफ रहा। तेज धूप खिली रही, जो दिन चढ़ने के साथ और तीखी होती गई। यही कारण है कि पिछले दिन के मुकाबले तापमान में भी बढ़ोतरी हुई।
अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.1 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम रहा। हवा में नमी का स्तर 78 से 49 फीसदी तक रहा।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिनभर आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 37 और 26 डिग्री रह सकता है। 29 मई तक कमोबेश ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद है।
