Uttarakhand

हरियाणा में नई सरकार के गठन को लेकर हलचल तेज, PM मोदी से मिलने पहुंचे नायब सिंह सैनी

 हरियाणा में सत्ताधारी पार्टी बीजेपी द्वारा लगातार जीत हासिल करने के एक दिन बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपनी मुलाकात पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट हुई है।

हरियाणा में पूर्ण बहुमत के साथ वापस लौटी भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनाने की तैयारियां तेज कर दी है। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पीएम मोदी और भाजपा नेतृत्व से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। नायब सैनी ने यहां पीएम मोदी से मुलाकात की वह केंद्रीय नेतृत्व से सलाह मशविरा भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *