Business

जॉइंट लोन लेने से होते हैं कई फायदे, पढ़िये पूरी खबर

 आज के समय बैंक द्वारा कई तरह के लोन ऑफर किए जाते हैं। इनमें पर्सनल लोन, होम लोन और कई तरह के उधार शामिल हैं। लोन आपके बोझ को कम बनाने का काम करती है। लेकिन उधार तभी ही सही है, जब आपको ये कम से कम ब्याज और ईएमआई पर मिल रहा हो।
आप कोई भी लोन का ब्याज ज्वाइंट लोन के जरिए कम कर सकते हैं। इसके अलावा भी ज्वाइंट लोन के कई फायदे मिल जाते हैं। चलिए इनके बारे में एक-एक करके बात करते हैं।

लोन अमाउंट ज्यादा

अगर आप ज्वाइंट लोन का ऑप्शन चुनते हैं, तो लोन अमाउंट को बढ़ा सकते हैं। ऐसी स्थिति में बैंक दोनों व्यक्तियों की इनकम को देखता है और इसी इनकम अमाउंट के बेस पर लोन ऑफर किया जाता है। वहीं इनकम के जरिए बैंक लोन देने की क्षमता को भी देखता है।

EMI और ब्याज पर छूट

अगर आप ज्वाइंट लोन किसी महिला जैसे मां, पत्नी या बहन के साथ लेते हैं, तो ब्याज दर कम लगता है। कई बैंक महिला के साथ लोन लेन पर ब्याज दर भी कम करता है। वहीं अगर आप होम लोन लेते हैं, तो महिला के साथ ही ज्वाइंट लोन लें।ब्याज कम होने से आपका हर महीने भरने वाला ईएमआई भी कम हो जाता है। वहीं आपका ईएमआई भुगतान भी दो भागों में बट जाता है। जिसे ईएमआई बोझ कम होता है। इस तरह से आप ज्वाइंट लोन लेकर कई फायदे उठा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *