ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद शेयर बाजार क्रैश
नई दिल्ली। शेयर मार्केट एक्सपर्ट आशंका जता रहे थे कि डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद दुनियाभर के बाजारों में बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है। भारतीय बाजार में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 1 फीसदी की गिरावट आई है। हालांकि, अभी राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप ने चीन और बाकी देशों पर सख्त टैरिफ लगाने जैसा कोई एलान नहीं किया। लेकिन इसकी आशंका लगातार बनी हुई है।
शेयर बाजार का शुरुआती हाल
भारतीय शेयर बाजार ने सतर्क शुरुआत की। सुबह दोनों सूचकांक लगभग सपाट कारोबार कर रहे थे। सुबह 9:18 बजे तक निफ्टी 50 0.25 फीसदी ऊपर था, जबकि 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 0.09 फीसदी ऊपर था। प्री-ओपन के समय, एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 188 अंक या 0.24 फीसदी बढ़कर 77,261 पर था, जबकि एनएसई निफ्टी 50 76 अंक या 0.33 फीसदी बढ़कर 23,421 पर था। हालांकि, करीब 10:30 बजे 812.40 अंक यानी 1.05 फीसदी गिरावट के साथ 76,261.04 पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, 189.20 यानी 0.81 फीसदी की गिरावट के साथ 23,155.55 अंकों पर गया था।
ट्रंप का आर्थिक रुख क्या है?
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 20 जनवरी को 4,336 करोड़ रुपये के इक्विटी बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने उसी दिन 4,322 करोड़ रुपये के इक्विटी खरीदे।
