National

पूर्णिया के लोगों की बल्ले-बल्ले, पूर्णियावासियों को सीएम नीतीश ने दी करोड़ की सौगात

पूर्णिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज प्रगति यात्रा के चौथे चरण के दौरान पूर्णिया पहुंचे। यहां उन्होंने जिलेवासियों को 580 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्णिया में केनगर प्रखंड अन्तर्गत मजरा पंचायत के कामाख्या स्थान भी पहुंचे थे।
जहां उन्होंने कुल 62 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इनमें 40 योजनाओं का उद्घाटन एवं 22 योजनाओं का शिलान्यास किया गया है। इसके अलावा रंग भूमि मैदान में 42 करोड़ के लागत से खेल कांप्लेक्स काशिलान्यास किया।

सीएम नीतीश ने पूर्णिया के लोगों को कर दिया खुश

इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिले में 9.176 किलोमीटर बायपास निर्माण, पूर्णिया में अन्तर्राज्यीय बस टर्मिनल का निर्माण, काझा कोठी में मिथिला हाट की तर्ज पर विकसित कर पर्यटकीय सुविधा बहाल करने, धमदाहा से पूर्णिया 65 स्टेट हाइवे के फोरलेन और एयरपोर्ट से सीधा संपर्क की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *