Uttarakhand

राज्यपाल कपाट बंद होने से एक दिन पहले पहुंचे हेमकुंड साहिब

चमोली।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) बुधवार को चमोली स्थित पवित्र तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल गुरमीत सिंह ने गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब में मत्था टेका और साथ ही प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। हेमकुंड साहिब पहुंचे राज्यपाल ने तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए यहां हुए अवस्थापना विकासकार्यों को सराहा।

राज्यपाल बुधवार को सुबह 9ः35 बजे हेली से घांघरिया पहुंचे। घांघरिया से 11ः45 बजे हेमकुंड साहिब पहुंचे।हेमकुंड में 12ः15 बजे की अरदास में शामिल हुए।हेमकुंड साहिब पहुंचने पर हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा, गुरुद्वारा प्रबंधक सेवा सिंह एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने राज्यपाल का स्वागत किया।इस दौरान राज्यपाल ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों से बातचीत की।

राज्यपाल ने कहा, ‘सच्चे बादशाह गुरु नानक देव जी ने हमको सरलता, नम्रता, करुणा, सेवा आदि का जो सबक सिखाया है वह बहुत ही अच्छा मार्गदर्शन है।मुझे आज बहुत खुशी हो रही है कि आज गुरू के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। यहां आकर मुझे सभी श्रद्धालुओं का जो स्नेह व आर्शीवाद मिला है उससे मैं अभिभूत हूं.’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *