टिहरी संसदीय सीट पर जीत के साथ राज परिवार का वर्चस्व बरकरार,माला राज्य लक्ष्मी शाह चौथी बार चुनाव जीती
टिहरी।टिहरी संसदीय सीट के चुनावी चौसर में प्यादों के दम पर रानी ने जीत हासिल कर राज परिवार का वर्चस्व बरकरार रखा। उत्तराखंड से एक मात्र महिला सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने चौथी बार चुनाव जीता।
टिहरी लोकसभा सीट पर राज परिवार का वर्चस्व रहा है। कुछ चुनाव को छोड़कर 1951 से अब तक हुए चुनाव में इस सीट पर मतदाताओं की पसंद राज परिवार रहा है। जिस दल को राज परिवार का साथ मिला, उसी दल को जीत मिलती रही।
