सैफ अली खान केस में संदिग्ध हमलावर हिरासत में, बांद्रा पुलिस स्टेशन में हो रही है पूछताछ
नई दिल्ली। मुंबई के बांद्रा स्थित आवास में अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने वाले संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस की कई टीमें उसकी धरपकड़ के लिए लगी हुई थीं।
संदिग्ध को कल बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास देखा गया था। टेक्निकल डाटा और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसे अब पुलिस की टीम बांद्रा पुलिस स्टेशन ला रही है।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
