दिल्ली में आंधी-तूफान का कहर, तीन फ्लाइट्स डायवर्ट; 200 से अधिक हुईं लेट
200 से अधिक उड़ानों में हुई देरी
DIAL ने एक्स पर किया पोस्ट
वहीं, DIAL ने सुबह 8.20 बजे एक पोस्ट में कहा कि प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण उड़ान संचालन पर कुछ प्रभाव के बावजूद, हवाई अड्डा सामान्य रूप से संचालित हो रहा है। इसमें कहा गया है, “हमारी ऑन-ग्राउंड टीमें सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रही हैं, ताकि यात्रियों को निर्बाध और कुशल अनुभव मिल सके।”इंडिगो ने कहा कि दिल्ली में सुबह-सुबह आंधी और भारी बारिश ने उड़ान संचालन को प्रभावित किया है। एयरलाइन ने सुबह 8.48 बजे एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “हम स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और जल्द ही सामान्य स्थिति में लौटने की उम्मीद कर रहे हैं।”
एयर इंडिया ने एक्स पर डाला पोस्ट
एयर इंडिया ने यह भी कहा कि प्रतिकूल मौसम के कारण उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में उड़ान संचालन प्रभावित हुआ है। एयरलाइन ने सुबह 5.51 बजे एक्स पर पोस्ट किया, “दिल्ली से आने-जाने वाली हमारी कुछ उड़ानें देरी से चल रही हैं या उनका मार्ग बदल दिया गया है, जिससे हमारे समग्र उड़ान कार्यक्रम पर असर पड़ने की संभावना है। हम बाधा को कम करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।”
