जल्द मिलेगी भीषण गर्मी से राहत! केरल में इस दिन पहुंचेगा मानसून, जानें आपके राज्य में कब होगी झमाझम बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को मॉनसून के आने को लेकर पूर्वानुमान व्यक्त किया है। इसमें मॉनसून के भारत में दस्तक देने की बात कही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जल्द ही एक आधिकारिक घोषणा करने की उम्मीद है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने घोषणा की है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में सामान्य से एक सप्ताह बाद आया है।
मौसम विज्ञानियों ने पहले कहा था कि चक्रवात ‘बिपारजॉय’ मानसून की तीव्रता को प्रभावित कर रहा है और केरल में इसकी शुरुआत “हल्की” होगी।
आईएमडी ने गुरुवार को एक बयान में कहा, “दक्षिण-पश्चिम मानसून आज यानि 8 जून को केरल में आ गया है।”
