National

सऊदी अरब ने भारत समेत 14 देशों के वीज़ा पर प्रतिबंध लगाया; जानिए वजह

सऊदी अरब सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए भारत समेत 14 देशों के लिए अस्थायी रूप से ‘ब्लॉक वर्क वीज़ा’ (Block Work Visa) पर रोक लगा दी है। इस प्रतिबंध की वजह से भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, सूडान, इथियोपिया, कenya, युगांडा, नाइजीरिया, चाड, टोगो, नीजर, गिनी और मोज़ाम्बिक से आने वाले कामगारों के लिए सऊदी अरब में कार्य करने का रास्ता फिलहाल बंद हो गया है।

सूत्रों के अनुसार, यह प्रतिबंध तकनीकी कारणों, प्रशासनिक पुनर्गठन और वर्कफोर्स के संतुलन को ध्यान में रखते हुए लागू किया गया है। सऊदी सरकार की तरफ से फिलहाल इस फैसले पर कोई आधिकारिक विस्तृत बयान नहीं आया है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि यह कदम आंतरिक श्रम सुधारों और विदेशी कामगारों की संख्या को नियंत्रित करने की रणनीति का हिस्सा है।

भारत में इस फैसले से लाखों लोगों के रोजगार पर असर पड़ सकता है, खासकर उन लोगों पर जो खाड़ी देशों में नौकरी की योजना बना रहे थे। भारतीय सरकार इस मुद्दे पर स्थिति स्पष्ट करने और समाधान की दिशा में प्रयासरत है। फिलहाल यह प्रतिबंध अस्थायी है और भविष्य में स्थिति के अनुसार समीक्षा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *