सद्गुरु जग्गी वासुदेव को मिली बड़ी राहत, मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर लगी रोक, क्या था पूरा मामला पढिये पूरी खबर
नई दिल्ली। आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव को आज सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने ईशा फाउंडेशन के खिलाफ पुलिस जांच के आदेश पर रोक लगा दी है। इस मामले की सुनवाई 18 अक्टूबर को होगी।
‘मेरी बेटी का ब्रेनवॉश किया गया’
दरअसल, एक रिटायर्ड प्रोफेसर एस कामराज ने ईशा फाउंडेशन के खिलाफ मद्रास हाईकोर्ट ने एक याचिका दायर की थी। याचिकाकर्ता ने शिकायत की थी कि आश्रम ने उनकी दो बेटियों बेटियों गीता (42) और लता (39) को ब्रेनवॉश कर रखा गया है।
