दांतों पर जमी पीली परतों को चुटकियों में हटाएं, तो आज़माएं ये देसी जुगाड़ मिनटों में चमक उठेगी बत्तीसी
दांतों से जुड़ी कई समस्याएं लोगों के लिए परेशानी की वजह बनी रहती हैं। कैविटी दांतों में होने वाली एक आम समस्या है, लेकिन कई लोग प्लाक सकते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो इन घरेलू उपायों से पा सकते हैं इससे राहत-
क्या होता है प्लाक?
नमक के पानी से कुल्ला करें
अगर आप भी दांतों पर जमे प्लाक से परेशान हैं, तो नमक का पानी का आपके लिए कारगर साबित होगा। नमक के पानी से कुल्ला करने से बैक्टीरिया मर जाते हैं और प्लाक ढीला हो जाता है। इस तरह प्लाक को हटाना आसान हो जाता है।
एप्पल साइडर सिरका
दांतों पर जमे प्लाक को निकालने के लिए आप एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। यह सिरका प्लाक को तोड़ने में मदद कर सकता है, लेकिन इसे इनेमल डैमेज का खतरा भी होता है, इसलिए इससे बचने के लिए सीमित मात्रा में इसका इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
नारियल का तेल
आप नारियल के तेल की मदद से भी प्लाक से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आपको बस नारियल के तेल को 10-15 मिनट तक दांतों पर रगड़ना होगा। इससे बैक्टीरिया कम होते हैं और प्लाक का निर्माण रुकता है।
बेकिंग सोडा
कई समस्याओं का समाधान बेकिंग सोडा भी प्लाक निकालने में मददगार साबित होगा। बेकिंग सोडा से धीरे-धीरे ब्रश करने से एसिड को बेअसर करने और इनेमल को नुकसान पहुंचाए बिना प्लाक को हटाने में मदद मिलती है।
ताजी और क्रंची फल और सब्जियां खाएं
सेब, गाजर और सेलेरी जैसी ताजी और क्रंची सब्जियां नेचुरल टूथब्रश की तरह काम करती हैं। इन सब्जियों से लार के उत्पादन को बढ़ाने में मिलती है, जो प्लाक को साफ करते हैं।
