National

Delhi में ताबड़तोड़ एक्शन, दो बांग्लादेशियों समेत 15 विदेशी नागरिकों को पकड़ा

पश्चिमी दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली में द्वारका जिला पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मार्च में 15 लोगों को पकड़ा है। इनमें दो आरोपित बांग्लादेश के हैं। इन सभी को डिटेंशन सेंटर भेजा गया है। अब इन्हें देश से निर्वासित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि अवैध प्रवासियों पर नकेल कसने के लिए जिले के सभी थाना अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। पुलिस कर्मी इलाके में छापेमारी कर बिना वैध वीजा के द्वारका में रह रहे विदेशी नागरिकों को पकड़ रहे हैं। इसी कड़ी में जिला पुलिस ने 15 विदेशी नागरिकों को पकड़ा है।

पकड़े गए आरोपियों में ये सब शामिल

इनमें 12 नाइजीरिया, दो बांग्लादेश और एक आइवरी कोस्ट से हैं। बिना वैध वीजा के साथ ही कुछ ने पासपोर्ट भी उपलब्ध नहीं कराए। पकड़े गए आरोपितों में बांग्लादेश के मो. सुजोन मिया और फारूक उमर, नाइजीरिया के अक्साद मोहनमंद इयाक्से, ओन्येनकेची उकाएग्बु, चिबुइके अकपोफे आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *