Entertainment

भगवान राम बनने के लिए रणबीर कपूर जियेंगे सन्यासी जैसा जीवन, करेंगे इस बड़ी चीज का त्याग?

बॉलीवुड के टैलेटेंड एक्टर माने जाने वाले रणबीर कपूर किसी भी रोल में ढलने के लिए जी जान लगा देते हैं। फिल्म ‘संजू’ इसका सटीक उदाहरण हो सकता है। रणबीर कपूर ने सजंय दत्त जैसा लगने के लिए अपनी बॉडी पर काफी वर्क किया था। इसके लिए उन्होंने स्ट्रिक्ट डायट फॉलो की थी। कुछ ऐसा ही वो एक बार फिर अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए करने वाले हैं।

भगवान राम बनने के लिए नॉन वेज छोड़ेंगे रणबीर?

रणबीर कपूर को लेकर कई दिनों से चर्चा है कि वह मायथोलॉजिकल फिल्म ‘रामायण’ में भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे। नितेश तिवारी फिल्म को डायरेक्ट करेंगे। अब खबर है कि भगवान राम का रोल प्ले करने के लिए रणबीर एक बार फिर अपने खाने-पीने की आदतों में बदलाव करने वाले हैं। इतनी पवित्र भूमिका को निभाने के लिए रणबीर नॉन वेज खाना बंद करने वाले हैं।

फैंस ने की तारीफ

बॉलीवुड लाइफ. कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, रणबीर कपूर नॉन वेज और एल्कोहल लेना बंद करने वाले हैं। ऐसा तब तक रहेगा, जब तक वह भगवान राम का रोल प्ले करेंगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर एक्टर इसी बात को लेकर ट्रेंड भी कर रहे हैं। कई फैंस ने इस बात की जानकारी सामने आने के बाद रणबीर के फैसले की तारीफ की है।

कौन बेनगी सीता?

‘माता सीता के रोल के लिए आलिया भट्ट का नाम सामने आया था। हालांकि, बाद में साई पल्लवी का नाम इस रोल के लिए सामने आया है। मेकर्स की ओर से ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं जारी किया गया है कि लीड कास्ट में कौन होगा।

रणबीर कपूर वर्कफ्रंट

रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्टर की फिल्म ‘एनिमल‘ रिलीज होने वाली है। संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज हो रही है। रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी फिल्म की मेन कास्ट का हिस्सा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *