Uttarakhand

उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट, इन जिलों में आज बंद रहेंगे स्कूल

देहरादून।उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से भारी बारिश का दौर जारी है. जिसके कारण प्रदेश के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में लोगों की परेशानियां बढ़ गई है. एक बार फिर से मौसम विभाग ने उत्तराखंड में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. जिसके बाद प्रदेश के सभी जिलों में एहतियाति कदम उठाये जा रहे हैं. प्रदेश में बारशि के रेड अलर्ट को देखते हुए जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है. इन जिलों में अभी तक नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, बागेश्वर, चंपावत, देहरादून, पौड़ी, उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग जिले से आदेश सामने आया है।

जारी आदेश के अनुसार प्रदेश में बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने आज 12 अगस्त को कक्षा 12 तक के स्कूलों और आंगनबाड़ी केदो को बंद रखने का निर्देश दिये हैं. साथ ही जिलाधिकारी ने संबंधित शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आवश्यकता की स्थिति में अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहें. साथ ही सभी को आपदा की स्थिति में समन्वय बनाए रखने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *