उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट, 12वीं तक के स्कूलों में छुट्टी की घोषणा
देहरादून: देहरादून में बीती रात से मूसलाधार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने उत्तराखंड के अधिकतर जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने 11 अगस्त यानी आज भारी बारिश का अलर्ट घोषित किया है. रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून और चंपावत में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा की संभावना जताई गई है. मौसम के मिजाज को देखते हुए जिला प्रशासन ने आज देहरादून में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है.
गौर हो कि देहरादून मौसम विभाग ने उत्तराखंड मौसम विभाग बागेश्वर जनपद में कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, हरिद्वार और उधम सिंह नगर में गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया है. शेष जनपदों के अधिकांश स्थानों पर भी मौसम विभाग ने बारिश का अंदेशा जताया है. राज्य के देहरादून, टिहरी, पौड़ी और नैनीताल जनपदों में भारी को लेकर अलर्ट जारी किया है.
