राहुल गांधी ने सुरक्षा इंतजाम को नाकाफी बताते हुए रद की अपनी पदयात्रा
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा कारणों के कारण रोक दी गई है। कांग्रेसी सांसद ने सुरक्षा इंतजाम को नाकाफी बताते हुए कहा कि पुलिस व्यवस्था पूरी तरह धराशायी हो गई है और सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले पुलिस वाले कहीं भी नजर नहीं आ रहे थे। मेरे सुरक्षाकर्मी मेरे पैदल चलने पर असहज महसूस कर रहे थे। इसी कारण से मैंने यात्रा रद कर दी। अन्य दूसरे लोग अभी चल रहे हैं।
कांग्रेस नेता ने कहा कि मेरे ख्याल से यह महत्वपूर्ण है कि पुलिस भीड़ को संभालने की व्यवस्था करे ताकि हम यात्रा कर सकें। मेरी सुरक्षा में लगे लोगों की सलाह के खिलाफ जाना मेरे लिए काफी मुश्किल है।
अनंतनाग में जब राहुल गांधी से पूछा गया कि क्या वह अपनी भारत जोड़ो यात्रा जम्मू-कश्मीर प्रशासन द्वारा सुरक्षा चूक के मद्देनजर जारी रखेंगे, तो उन्होंने कहा कि हां हमारी यात्रा जारी रहेगी और हम इसे पूरा करेंगे।
