प्रधानमंत्री मोदी नें किया उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का रंगारंग शुभारंभ
टीम भावना की तुलना यूसीसी से की
प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार शाम रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भव्य रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच 38वें राष्ट्रीय खेलों का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में मोदी ने खेलों में निहित भेदभाव रहित और टीम भावना की तुलना यूसीसी से की।
बेटियों के गरिमापूर्ण जीवन का बनेगी आधार
पीएम यानी परम मित्र
प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते दिनों उनसे मिलने ओलंपिक टीम के सदस्य आए थे, उस दौरान एक खिलाड़ी ने पीएम की नई परिभाषा बताई, जिसके अनुसार खिलाड़ी पीएम को प्राइम मिनिस्टर नहीं बल्कि परम मित्र कह कर बुलाते हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि दस साल में खेल का बजट तीन गुना बढ़ गया है। दर्जनों खिलाड़ियों पर सैकड़ों करोड़ रुपये का निवेश हो रहा है। देशभर में आधुनिक खेल सुविधाओं का विकास हो रहा है।
देश की पहली खेल यूनिवर्सिटी मणिपुर में है। सरकार के प्रयासों का असर पदक तालिका के रूप में नजर आ रहा है। देश के साथ ही उत्तराखंड के खिलाड़ी भी मेडल जीत रहे हैं।
उत्तराखंड में बढ़ाएं शीतकालीन आध्यात्मिक यात्राएं
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेल हो रहे हैं। उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष में प्रवेश करने चुका है। मोदी ने कहा कि 25 वर्ष का युवा उत्तराखंड अब विकास के नए रास्ते पर बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से प्रदेश में युवाओं के लिए राेजगार के अवसर खुलेंगे। प्रदेश को अपने विकास के लिए नए रास्ते बनाने ही होंगे। प्रदेश की अर्थव्यवस्था अब मात्र चारधाम यात्रा पर निर्भर नहीं रह सकती। शीतकालीन आध्यात्मिक यात्राओं को प्रोत्साहित करना आवश्यक है। यह खुशी की बात है कि इस दिशा में राज्य में कुछ नए कदम उठाए गए हैं।
दर्शकों की मोबाइल फ्लैश लाइट करवाई ऑन
इससे पहले प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय खेलों की विधिवत शुरुआत करते हुए कहा कि वैसे तो ये उनका दायित्व है, लेकिन वो चाहते हैं कि स्टेडियम में मौजूद सभी लोग मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर, उनका साथ दें। उपस्थित जन समुदाय ने मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर प्रधानमंत्री का साथ दिया।
ओलिंपियन लक्ष्य सेन ने राष्ट्रीय खेलों की मशाल ‘तेजस्विनी’ प्रधानमंत्री को सौंपी। समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय खेल राज्यमंत्री रखा खडसे, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या, भारतीय ओलिंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा, राष्ट्रमंडल खेल महासंघ अध्यक्ष क्रिस जेनकिंस और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट उपस्थित रहे।श्
