सीएम आतिशी को गिरफ्तार करने की तैयारी, कई नेताओं के घर हो सकती है रेड’, अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा
सीएम आतिशी को गिरफ्तार करने की तैयारी
हम अपने काम पर मांग रहे हैं वोट
महिला सम्मान योजना के एक लाख हो चुके पंजीकरण
उन्होंने कहा हमने ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ और ‘संजीवनी योजना’ की घोषणा की है। अभी तक महिला सम्मान योजना के एक लाख पंजीकरण हो चुके हैं, डेढ़ लाख संजीवनी योजना के लिए पंजीकरण किए जा चुके हैं।
फर्जी केस दर्ज कराने की चल रही है साजिश
कहा कि परिवहन विभाग काे लेकर एक फर्जी केस आतिशी पर दर्ज करने की साजिश हो रही है। हम सभी को फिर से जेल में डालने की तैयारी है। जिससे चुनाव प्रचार को रोका जा सके।
हमारे विधानसभा क्षेत्र में BJP ने लोगों को एक-एक हजार रुपये बांटे
केजरीवाल ने कहा भाजपा वालों ने हमारे विधानसभा क्षेत्र में लोगों को एक-एक हजार रुपये बांटे हैं। आज मैं वहां मीडिया काे लेकर जाऊंगा और जिन्हें पैसे दिए गए हैं, उन्हें सामने लाऊंगा।
अधिकारियों पर दबाव बनाकर अखबारों में छपवाया विज्ञापन
सीएम आतिशी ने कहा भाजपा ने कुछ अधिकारियों पर दबाव बनाकर आज अखबारों में विज्ञापन छपवाया है। यह विज्ञापन गलत है। विज्ञापन निकलवाने वाले अधिकारियों पर प्रशासनिक और पुलिस पर कार्रवाई होगी।
चुनाव जीतने के बाद 2100 रुपये देने का वादा
उन्होंने कहा कि महिला सम्मान योजना की कैबिनेट से अनुमति है, अधिसूचना जारी हो चुकी है, उसमें एक हजार रुपये प्रति महिला निर्धारित है, मगर हमारी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने वादा किया है कि चुनाव जीतने के बाद 2100 रुपये देंगे। विभाग यह कैसे कह सकता है कि महिला सम्मान योजना के नाम से कोई योजना नहीं है। कहा कि संजीवनी योजना केजरीवाल का वादा है।
