चंडीगढ़ आ रहे किसानों को पुलिस ने रोका, लगा भीषण जाम
किसान नेता पंढेर ने कही ये बात
संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के आज चंडीगढ़ की ओर मार्च पर किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि हमारे करीब 18 जिलों में कार्यक्रम होंगे। अकेले अमृतसर में 21 जगहों पर हम भगवंत मान के पुतले जलाएंगे। आज का कार्यक्रम पूरे पंजाब में सैकड़ों जगहों पर किया जाएगा
‘ऐसा सीएम पहली बार देखा
किसान मजदूर संघर्ष समिति के नेता गुरबचन सिंह छाबा ने कहा कि पंजाब में भगवंत मान सरकार किसानों के साथ बैठक छोड़कर चली गई। हमने ऐसा सीएम पहली बार देखा है, जो किसानों के साथ बैठक बीच में छोड़कर चला जाता है। कोई ऐसा जो किसान नेताओं के घरों पर छापेमारी करवाता है, उन्हें उनके घरों में नजरबंद करता है और कुछ अन्य को पुलिस स्टेशनों पर हिरासत में लेकर उन्हें गिरफ्तार करवाता है।
चंडीगढ़ के बॉर्डर पर पुलिस तैनात
किसानों द्वारा चंडीगढ़ की ओर मार्च निकाले जाने पर चंडीगढ़ की एसपी गीतांजलि खंडेलवाल ने कहा कि हमने चंडीगढ़ की सभी सीमाओं पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया है, बैरिकेडिंग की गई है। सभी स्थानों पर कड़ी जांच की जा रही है।उन्होंने कहा कि हम सभी रूट डायवर्जन के लिए प्रयास कर रहे हैं और लोगों को कम से कम असुविधा हो। लेकिन जहां भी हमें संदेह है कि हमारी जांच के कारण ट्रैफिक जाम हो सकता है, हमने ट्रैफिक रूट डायवर्ट कर दिया है।
