विपक्ष के तीखे सवालों का आज PM मोदी देंगे जवाब
राजनाथ ने की थी शुरुआत
प्रियंका गांधी ने सरकार पर साधा निशाना
शुक्रवार को सदन में वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने पहली बार भाषण दिया और संविधान को “संघविधान” या संघ की नियम पुस्तिका बनाने के लिए भाजपा पर निशाना साधा। संभल हिंसा और उन्नाव बलात्कार मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने सत्तारूढ़ सरकार पर “डर” फैलाने का भी आरोप लगाया और कहा कि संविधान लोगों को उत्पीड़न का सामना करने और लड़ने का साहस देता है।समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने जाति जनगणना कराने के लिए नए सिरे से आवाज़ उठाई। संभल हिंसा और पूजा स्थलों के अन्य सर्वेक्षणों के संदर्भ में उन्होंने कहा कि मस्जिदों के नीचे मंदिर खोजने वाले लोग शांति नहीं चाहते।
महुआ की टिप्पणी से लोकसभा में हंगामा
तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा द्वारा न्यायिक अधिकारी की मौत का जिक्र किए जाने पर शुक्रवार को लोकसभा में हंगामा मच गया। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने उन पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय किए गए मामले को उठाने का आरोप लगाया और “उचित संसदीय कार्रवाई” की चेतावनी दी।
