DU के शताब्दी समारोह में बोले पीएम मोदी- जिसके पास ज्ञान, वही सुखी और बलवान
इस मौके पर प्रधानमंत्री DU की तीन इमारतों की आधारशिला रखी और काफी टेबल बुक्स का एक सेट भी जारी किया। इस दौरान पीएम के संबोधन के समाप्त होने पर पूरा हॉल जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा।
पीएम इस कार्यक्रम के लिए डीयू ने दिशानिर्देश भी जारी कर दिए हैं। वहीं, छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने छात्रों से काले कपड़े न पहनकर आने के लिए कहा गया था। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित रहने वाले छात्रों को अतिरिक्त उपस्थिति दिए जाने का प्रलोभन भी दिया गया।
DU में शताब्दी समारोह में होने के बाद मेट्रो से लौट रहे हैं पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डीयू के शताब्दी समारोह में भाग लेने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से लौट रहे हैं।
पीएम मोदी का संबोधन खत्म
पीएम मोदी का संबोधन खत्म होने के बाद ही पूरा हॉल जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा।
उद्योग 4.0 की क्रांति हमारे दरवाजे पर आ चुकी है- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि AI और VR साइंस फिक्शन, जिसको हम फिल्मों में देखते थे। वह अब हमारे जीवन का हिस्सा हैं।
देश में बढ़ी स्टार्टअप की संख्या: पीएम मोदी
हमारे देश में साल 2014 से पहले सौ स्टार्टअप थे। अब भारत में स्टार्टअप की संख्या 1 लाख पार कर गई है। हमारे एजुकेशन इंस्टीट्यूट्स दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। एक वक्त था जब छात्र किसी इंस्टीट्यूट में एडमिशन से पहले केवल प्लेसमेंट को प्राथमिकता देते थे, पर आज युवा कुछ नया करना चाहते हैं।
शिक्षा सिर्फ सिखाने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि ये सीखने की भी प्रक्रिया है- PM मोदी
शिक्षा सिर्फ सिखाने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि ये सीखने की भी प्रक्रिया है। आज युवा कुछ नया करना चाहता है, अपनी लकीर खुद खींचना चाहता है।
आज देशभर में बड़ी संख्या में यूनिवर्सिटी, कॉलेज बनाए जा रहे हैं: पीएम मोदी
DU के कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम ने कहा- पिछले कुछ सालों में IIT,IIM, NIT और AIIMS जैसी संस्थाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
हमारा लक्ष्य हैं 2047 तक विकसित भारत का निर्माण: PM मोदी
डीयू में छात्रों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि 2047 तक विकसित भारत का निर्माण करना है।
DU का इतिहास बेहद खास है: पीएम मोदी
डीयू के कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय का इतिहास बेहद खास है।
पीएम मोदी का संबोधन शुरू
डीयू के शताब्दी वर्ष समापन समारोह में पीएम मोदी छात्रों को संबोधित करते हुए कहा- यहां आना अपनों के घर आने जैसा है।
पीएम ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की कार्यक्रम की तस्वीरें
DU ने देश को दिए कई वैज्ञानिक धर्मेंद्र प्रधान
कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय ने देश को कई वैज्ञानिक, पत्रकार, शिक्षक दिए हैं
DU: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने छात्रों को किया संबोधित
दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान ने छात्रों को संबोधित किया।
डीयू के कुलपीत ने पीएम मोदी को किया सम्मानित
डीयू के कार्यक्रम में शामिल हुए पीएम मोदी को कुलपति ने सम्मानित किया।
DU Centenary Celebrations: कार्यक्रम में शामिल हुए पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री
DU Centenary Celebrations: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह के समापन समारोह में शामिल हुए।
पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने छात्रों से की बातचीत
DU centenary celebrations: पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ बातचीत की। पीएम मोदी कुछ ही देर में डीयू के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे।
DU के कार्यक्रम में शामिल होने जाते पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली मेट्रो में यात्रा रहे हैं।
मेट्रो में लोगों ने पीएम मोदी से पूछे सवाल
दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए जाते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेट्रो में यात्रा कर रहे लोगों से बातचीत की और उनके सवालों का जवाब दिया।
पीएम मोदी ने मेट्रो लोगों से की बातचीत
दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए जाते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेट्रो में मौजूद लोगों से बातचीत की है।
