PM मोदी का आज बिहार और बंगाल दौरा, 13 हजार करोड़ परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
गयाजी। पीएम मोदी आज बिहार के दौरे पर रहेंगे। जहां वे कई करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
पीएम मोदी का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो चुकी है। बिहार में विपक्ष ‘वोटर अधिकार यात्रा’ भी निकाल रहा है।
पीएम मोदी बोधगया के मगध विश्वविद्यालय परिसर में पहुंच चुके हैं। सीएम नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में पीएम मोदी की जमकर तारीफ की।
खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है…
नीतीश ने मोदी सरकार की तारीफ की
सीएम नीतीश ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से बिहार को पूरा सहयोग मिल रहा है। इस साल के बजट में राज्य को स्पेशल पैकेज मिला। खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी दी गई। पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार में बहुत ज्यादा काम कर दिया है।
गया का नाम हमने गयाजी करवाया- नीतीश कुमार
PM Modi Bihar Visit LIVE: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि गया का नाम हमने गयाजी करवाया। पहले शहर का नाम गया ही था। अब इसका नाम गयाजी हो गया है। एक तरफ बोधगया है, दूसरी ओर गयाजी। गयाजी में हमने फल्गु नदी में रबर डैम और सेतु का निर्माण करवाया। बोधगया में भी अतिथि गृह समेत कई निर्माण कराए गए।
प्रधानमंत्री पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार हेलीपैड से वाहन से मुख्य मंच पर पहुंच रहे हैं।
सभास्थल पर पहुंचे कई अधिकारी
PM Modi Bihar Visit LIVE: प्रधानमंत्री सभा स्थल पर पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के महाप्रबंधक छत्रपाल सिंह, डीडीयू मंडल डीआरएम एवं प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त अमरेश कुमार, सीनियर सिक्योरिटी कमिश्नर जेथिन बी राज के अलावा हाजीपुर जॉन के कई ब्रांच अधिकारी मौजूद हैं।
महिला कार्यकर्ताओं में उत्साह, तिरंगे झंडे से करेंगी प्रधानमंत्री का स्वागत
PM Modi Bihar Visit LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को बोधगया स्थित मगध विश्वविद्यालय मैदान में होने वाली सभा को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। विशेषकर महिला कार्यकर्ता तिरंगा झंडा लहराकर प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से अभिवादन करने को तैयार हैं। एनडीए के सभी दल जदयू, भाजपा, राष्ट्रीय लोक मोर्चा, हम और लोजपा के कार्यकर्ता भी तैयारी में जुटे हैं। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने बैठक कर स्वागत की रूपरेखा तय की और कहा कि प्रधानमंत्री का गया आगमन ऐतिहासिक अवसर है। मोदी जहां भी जाते हैं, वहां विकास की नई राह खुलती है, इसी कारण आम जनता में भी उत्साह है। सभा स्थल पर महिला कार्यकर्ता पारंपरिक परिधानों में तिरंगा लहराकर स्वागत करेंगी। उनका कहना है कि यह सिर्फ अभिवादन नहीं, बल्कि देश की एकता और अखंडता का संदेश भी होगा।
एनडीए के दिग्गज मंच पर जुटे, मोदी का बेसब्री से इंतजार
PM Modi Bihar Visit LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक सभा के लिए मगध विश्वविद्यालय मैदान में उत्साह चरम पर है। जनसैलाब उमड़ पड़ा है और मंच पर एनडीए के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री के आगमन की उलटी गिनती जैसे ही तेज हुई, वैसे ही मंच पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडे, एमएलसी जीवन कुमार, वजीरगंज विधायक वीरेंद्र सिंह, जदयू नेत्री व बेलागंज विधायक मनोरमा देवी, हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मंत्री संतोष कुमार सुमन और एनडीए के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार सहित कई वरिष्ठ नेता व मंत्री आसीन हो गए।
मंच पर जुट रहे एनडीए के दिग्गज।
कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जोश चरम पर है। तिरंगे और पार्टी के झंडों के बीच वातावरण देशभक्ति और राजनीति के नारों से गूंज रहा है। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रधानमंत्री के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंच से लेकर पंडाल तक हर ओर सजावट और कड़े इंतजाम देखने को मिल रहे हैं। नेताओं की मौजूदगी से कार्यकर्ताओं का मनोबल और बढ़ गया है।
अब पूरा मैदान नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए आतुर दिख रहा है। चंद क्षणों में प्रधानमंत्री का आगमन होने वाला है, जिसका साक्षी बनने के लिए गया सहित पूरे बिहार से लोग उमड़ पड़े हैं।
नरेंद्र मोदी के लग रहे नारे
बोधगया में कार्यक्रम स्थल पर जीविका के कार्यकर्ताओं द्वारा नरेंद्र मोदी की जय का नारा लगाया जा रहा है।
कार्यक्रम स्थल पर दर्शकों और कार्यकर्ताओं का आना शुरू
प्रधानमंत्री कार्यक्रम स्थल पर दर्शकों और कार्यकर्ताओं का आना शुरू हो गया है।
कार्यक्रम स्थल की ओर भारी मात्रा में जाती महिलाएं।
गेट नंबर 3 से आम जनता और कार्यकर्ताओं को प्रवेश दिया जा रहा है। प्रवेश करने वाले लोगों को को पास जांच कर प्रवेश दी जा रही है।
गेट नंबर 3 से आम जनता और कार्यकर्ताओं को दिया जा रहा प्रवेश।
बिना पास वाले लोगों को अंदर प्रवेश नहीं दी जा रही है। इसके अलावा काला टीशर्ट, काला शर्ट पहनकर जाने पर प्रतिबंध लगाई गई है।
