कोटद्वार मेयर शैलेन्द्र सिंह रावत ने यूयूएसडीए अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
कोटद्वार।सोमवार नगर निगम अधिकारियों वा पार्षदों के साथ मेयर शैलेन्द्र सिंह रावत ने नगर क्षेत्र के मुख्य स्थान गोखले मार्ग सब्जी मंडी , रिफ्यूजी कॉलोनी, मोटर नगर, पदमपुर, आमपड़ाव, गाड़ीघाट में भ्रमण कर आम जनमानस को होने वाली समस्याओं पर वार्ता की।उन्होंने अधिकारियों को स्थानीय जनता की समस्याओं का तुरंत निस्तारण के दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने यूयूएसडीए के अधिकारियों के पेंच कसे । उन्होंने कहा नगर निगम क्षेत्र में बेतरतीब खुदाई कार्य किया जा रहा है उनको नियोजित तरीके से किया जाए और तुरंत ही आवागमन के लिए सुचारू बनाए जाए। खुदाई के दौरान टूटने वाली पेयजल लाइन एवं अन्य यूटिलिटी को तत्काल मरम्मत कराया जाए और शिकायतों का शीघ्र निराकरण कराया जाए
नगर निगम क्षेत्र भ्रमण के दौरान मेयर शैलेन्द्र सिंह रावत के साथअजय बैलवाल अधिशासी अभियन्ता जल निगम, राजेन्द्र बुड़ाकोटी सहायक अभियन्ता, अभिषेक कुमार वर्मा अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
