नई सरकार बनने से पहले ढूब गए निवेशकों के इतने पैसे
नई दिल्ली। मंगलवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिले है। यह गिरावट पिछले 4 साल में सबसे ज्यादा है। आज सेंसेक्स 5 फीसदी और निफ्टी 6 फीसदी से ज्यादा गिर गए। बाजार में जारी भारी गिरावट से निवेशकों को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।
बाजार में आई गिरावट को लेकर जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार, डॉ. वी के विजयकुमार का कहना है कि
डूब गए निवेशकों के पैसे
सोमवार को बाजार में तेजी से निवेशकों को 15 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। आज वहीं निवेशकों को नुकसान का सामना करना पड़ा रहा है। बीएसई के एम-कैप डिटेल्स के अनुसार सोमवार को बीएसई में लिस्टिड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन 4,25,91,511.54 करोड़ रुपये था।
यह एम-कैप आज गिरकर 4,00,03,834.56 करोड़ रुपये हो गया है। इसका मतलब है कि शेयर बाजार में आई गिरावट से निवेशकों को 26 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
बाजार में हाहाकार
स्टॉक मार्केट में यह गिरावट 24 FEB 2022 के बाद सबसे बड़ी है। 24 FEB 2022 को इंट्राडे में सबसे बड़ी गिरावट है। वहीं कई एक्सपर्ट के अनुसार यह कोविड के बाद की सबसे बड़ी गिरावट है।
इंडिया वीआईएक्स में तेजी
देश में चुनावी माहौल के समय इंडिया वीआईएक्स में तेजी देखने को मिलती है। आज भी इंडिया वीआईएक्स तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। मंगलवार को इंडिया वीआईएक्स में 32 फीसदी की तेजी आई है। इंडिया वीआईएक्स में आई तेजी के बाद शेयर मार्केट के निवेशकों को आगाह रहना चाहिए।
